24 घण्टे ऑनलाइन

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और…

24GhanteOnline
October 26, 2026
2 min read
सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि इन नए साथियों के जुड़ने से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने उन्हें पीडीए का पिलर बताते हुए आगामी चुनावों में बड़ी जीत का भरोसा जताया।

सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग खत्म करने की घोषणा

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त की जाएगी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश देने और सफाई कर्मचारियों के हित में विशेष घोषणा करने का भी वादा किया। उन्होंने गरीब परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिलाने की बात कही। जिन गरीबों के पास अपना घर नहीं है, उनके लिए अलग से आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।

दारा सिंह प्रजापति पर अखिलेश का खास अंदाज

अखिलेश यादव ने दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम से जुड़ा एक और बयान देते हुए कहा, “जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम।” बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह किसी लाभ की उम्मीद से नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए काम करने आए हैं। अखिलेश ने कहा कि सपा कांशीराम के विचारों पर आगे बढ़ रही है।

बदायूं की सीटों पर जीत का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि कुशाग्र सागर के आने से पार्टी को मजबूती मिली है। विनोद शाक्य की भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बदायूं के दातागंज और आसपास के इलाकों में समाज को जोड़ने का काम किया है। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने बदायूं की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा किया।

शिवपाल बोले- नए साथियों को निराश नहीं होने देंगे

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में लगातार नए नेता और कार्यकर्ता शामिल होते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर देश को बांटने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही पार्टी में आए नए सदस्यों को भरोसा दिया कि उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में देखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें