24 घण्टे ऑनलाइन

9 साल बाद खुला अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC, अंदर की बदहाली देख भड़के सपा प्रमुख

लखनऊ में करीब नौ साल से बंद पड़े जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को बुधवार को खोला गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर चर्चित रहे इस सेंटर के अंदर की तस्वीरें सामने आने के बाद सपा…

24GhanteOnline
September 3, 2026
1 min read
9 साल बाद खुला अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC, अंदर की बदहाली देख भड़के सपा प्रमुख

लखनऊ में करीब नौ साल से बंद पड़े जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को बुधवार को खोला गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर चर्चित रहे इस सेंटर के अंदर की तस्वीरें सामने आने के बाद सपा प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर JPNIC के अंदर का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सेंटर के कई हिस्सों में काई जमी दिखाई दे रही है, जबकि धातु से बने पिलर और अन्य हिस्सों पर जंग लगी नजर आ रही है।

इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘भाजपाइयों की ठहरी हुई सोच पर सिर्फ़ काई जमती है या मुर्चा-ज़ंग लगती है।’

बता दें कि योगी कैबिनेट ने हाल ही में JPNIC को निजी कंपनियों को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। करीब नौ साल तक बंद रहने के बाद सेंटर के खुलने के साथ ही उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर सियासी बहस भी तेज हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।