24 घण्टे ऑनलाइन

अखिलेश यादव ने सपा की जम्मू-कश्मीर इकाई की भंग, जारी किया आधिकारिक पत्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। जारी आदेश…

24GhanteOnline
August 17, 2025
1 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आधिकारिक पत्र जारी किया है।

जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सपा के इस कदम को जम्मू-कश्मीर में संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सपा मुख्यालय (SP Office) से जारी पत्र पर स्वयं अखिलेश यादव के हस्ताक्षर हैं। पत्र में कहा गया है – “समाजवादी पार्टी जम्मू-कश्मीर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है।”

Jammu Kashmir SP Karyakarini Dissolve: सपा का बड़ा फैसला! अखिलेश यादव ने  दिया जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी भंग का आदेश

यह आदेश लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय (19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) से जारी किया गया। साथ ही दिल्ली कार्यालय ( नई दिल्ली) से भी संबंधित संपर्क विवरण साझा किया गया है।

समाजवादी पार्टी (SP) का यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। सपा जम्मू-कश्मीर इकाई लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रही थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।