24 घण्टे ऑनलाइन

गुजरात मॉडल ही फेल हो गया... 2 साल पुराने रिजल्ट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

लखनऊ। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं क्लास में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ, इस खबर को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी और गुजरात मॉडल पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक खबर शेयर करते हुए…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

लखनऊ। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं क्लास में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ, इस खबर को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी और गुजरात मॉडल पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक खबर शेयर करते हुए कहा कि गुजरात मॉडल ही फेल हो गया, इस पर उनका साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिया। हालांकि जिस रिजल्ट को लेकर अखिलेश यादव ने हमला बोला है वो 2 साल पुराना है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात मॉडल ही फेल हो गया। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे!

 


गुजरात मॉडल ही फ़ेल हो गया… गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ।

भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे! pic.twitter.com/koGFpTfwuS


— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 12, 2025


कब का है रिजल्ट जिस पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने घेरा?


गुजरात में साल 2023 में कक्षा 10 के नतीजे घोषित किए गए थे। उस समय राज्य में गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 के लिए कुल पास छात्रों का रिजल्ट 64।62 प्रतिशत था 76 प्रतिशत के साथ, उस समय दाहोद केवल 40.75 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ सूची में सबसे नीचे था।

फिर मौसम लेगा करवट, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट


जबकि 157 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं हो पाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार दोबारा परीक्षा देने वाले 165690 छात्रों में से केवल 27446 ही उत्तीर्ण हुए। इस रिजल्ट को लेकर उस समय कई सवाल उठे थे। दो साल बाद एक बार फिर ये रिजल्ट चर्चा में आ गया है। जो गुजरात मॉडल पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले पर अब तक बीजेपी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें