24 घण्टे ऑनलाइन

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कहा- ससुरालवालों से कोई सलाह नहीं लूंगा

लखनऊ। बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद आकाश आनंद (Akash Anand) ने मायावती (Mayawati) से मांफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read
आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कहा- ससुरालवालों से कोई सलाह नहीं लूंगा

लखनऊ। बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद आकाश आनंद (Akash Anand) ने मायावती (Mayawati) से मांफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा। साथ ही कहा, सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा और पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा।

आकाश आंनद (Akash Anand) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यू.पी. की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सांसद बहन कु. मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा।

यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है। और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा। और सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।

आकाश आनंद के बयान से मायावती आग बबूला, पद छीनने के 24 घंटे के भीतर पार्टी से भी निकाला


आकाश आनंद (Akash Anand) ने आगे लिखा कि, बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व आदरणीया बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।