भोजपुरी एक्ट्रेस मुश्किलों में फंसी, 11.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं है, बल्कि कानूनी पचड़ा है। आकांक्षा के साथ उनके पति विवेक अवस्थी के खिलाफ…

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं है, बल्कि कानूनी पचड़ा है। आकांक्षा के साथ उनके पति विवेक अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। दोनों के पास मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस कपल ने मुंबई के एक कस्टम क्लीयरेंस एजेंट से करोड़ों रुपये ऐंठे हैं और गायब हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मुंबई में कस्टम क्लीयरेंस से जुड़ा काम करने वाले हितेश कांतिलाल अजमेरा ने कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
हितेश कांतिलाल अजमेरा ने बताया कि अकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान ने उनके साथ 11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किया है। हितेश ने अपनी शिकायत में ये बताया कि आकांक्षा और विवेक ने उन्हें दिखाया कि दोनों के फिल्मी दुनिया में कनेक्शन काफी अच्छे हैं और वो उन्हें इन्वेस्ट के बदले में अच्छा रिटर्न देंगे। शिकायत के मुताबिक, करोड़ों रुपये के फंसे होने की बात कहते हुए उनसे इन्वेस्ट करवाया।
FIR के मुताबिक, हितेश से विवेक ने बताया कि बिहार के बेतिया में एक वेयरहाउस में उनका तकरीबन 300 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये पैसे कानूनी दिक्कतों के चक्कर में अटके हुए हैं। जिसके बाद विवेक ने हितेश से कहा कि अगर वो उनका पैसा छुड़वाने में मदद करेंगे तो वो उन्हें कुछ दिनों में 200 करोड़ रुपये वापस करेंगे।
हितेश ने विवेक का भरोसा करते हुए उनके अलग-अलग अकाउंट में 11.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए। लेकिन, बाद में विवेक मिठाई के बहाने गाड़ी से उतरकर वापस ही नहीं आए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
