24 घण्टे ऑनलाइन

जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही सरकार: एके शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के चालू सत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने विधान परिषद एवं विधान सभा—दोनों सदनों की कार्यवाही में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। विपक्ष के कोलाहल एवं शोर-शराबे के…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के चालू सत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने विधान परिषद एवं विधान सभा—दोनों सदनों की कार्यवाही में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। विपक्ष के कोलाहल एवं शोर-शराबे के बावजूद मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने धैर्य एवं संयम के साथ अपने विभाग से संबंधित कार्यों को संपादित किया और सदन में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की।

उन्होंने (AK Sharma) प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा क्षेत्रों में हो रही प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन, जनहित के प्रयासों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं का उल्लेख करते हुए विभिन्न मुद्दों का तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर उत्तर दिया और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


माननीय मंत्री श्री @aksharmaBharat जी विधान मंडल के मानसून सत्र में विधान परिषद में प्रश्नकाल में विषयों को प्रस्तुत करते हुए।@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @JPNadda @Satishmahanaup @Bhupendraupbjp @idharampalsingh #मानसून_सत्र#upvidhansabhamonsoonsession pic.twitter.com/700hW8aMxy


— AK Sharma Office (@AKSharmaOffice) August 12, 2025

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद एवं रचनात्मक बहस का होना आवश्यक है, किंतु विकास कार्यों में बाधा डालने वाले हंगामे से जनहित प्रभावित होता है।

उन्होंने (AK Sharma) स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें