24 घण्टे ऑनलाइन

जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु अपने दो दिवसीय दौरे पर भदोही, वाराणसी, मऊ एवं जौनपुर जनपदों में व्यापक जनसंपर्क किया। मंत्री…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु अपने दो दिवसीय दौरे पर भदोही, वाराणसी, मऊ एवं जौनपुर जनपदों में व्यापक जनसंपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठकों में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया।जौनपुर में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति अच्छी है परंतु निचले स्तर के कुछ कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए तथा विद्युत आपूर्ति को त्वरित गति से बहाल किया जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, तार, पोल आदि की मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर करने तथा बिजली से जुड़े सभी खतरों से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि सरकार जनता के साथ खड़ी है और हर प्रभावित परिवार तक राहत और मदद पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों को अमल में लाने के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें