24 घण्टे ऑनलाइन

विद्युत् व्यवस्था करें बेहतर, गर्मी में जनपदवासियों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े: एके शर्मा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जौनपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री के…

24GhanteOnline
January 24, 2025
3 min read

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जौनपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री के द्वारा कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में खाद और उर्वरक उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी। उपनिदेशक कृषि के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में खाद उर्वरक के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री (AK Sharma) के द्वारा निर्देश दिए गए कि बिजली के खंभों में शत प्रतिशत तार लगाए जाने का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है इसके दृष्टिगत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने सहित अन्य सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ले। गर्मी में जनपद वासियों को बिजली के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) के द्वारा निर्देश दिया गया कि बिजली के छोटे बकायदारों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर में आने वाली समस्याओं को दूर के लिए एक्सईएन को निर्देशित किया कि त्रुटि रहित बिल ही निर्गत की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी विद्युत सम्बन्धित समस्याएं आ रही है उनकी जॉच कराकर निस्तारण कराया जाए।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) के द्वारा पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कुंभ के दृष्टिगत सड़कों के मरम्मत के सन्दर्भ में अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कराई गई है, वहां पर अतिक्रमण हटवाकर, सड़क के बीच बिजली के खंभे हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि कुंभ के दृष्टिगत दो स्वागत शिविर बनाए गए हैं, जहां पर  मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री (AK Sharma) के द्वारा निर्देश दिए गए कि सड़कों के रेस्टोरेशन और जलापूर्ति और ओवरहेड टंकी के निर्माण में प्रगति लाए और जो भी कार्य किया जाए गुणवत्तापूर्ण रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

पूर्व की सरकारों, उनकी नीतियों और नियत ने प्रदेश को बनाया बीमारू राज्य: एके शर्मा


प्रभारी मंत्री (AK Sharma) के द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद के लिए उद्यमी योजना अत्यंत उपयोगी हो सकता है, उन्होंने जनपद के युवाओं से भी अपील की कि आगे बढ़कर इस योजना का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाएं। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में भी प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उद्यमी तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाए।

इस अवसर पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मड़ियाहूं डा0 आर.के पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें