24 घण्टे ऑनलाइन

जीएसटी रिफॉर्म्स से जनता और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कल रात्रि लखनऊ स्थित चटोरी गली मार्केट का भ्रमण किया और वहां उपस्थित व्यापारियों व दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी को…

24GhanteOnline
September 23, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कल रात्रि लखनऊ स्थित चटोरी गली मार्केट का भ्रमण किया और वहां उपस्थित व्यापारियों व दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी को ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय बताया और इस अवसर पर सभी व्यापारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से रोजमर्रा की वस्तुएं आमजन के लिए सस्ती होंगी। इससे लोगों की क्रय क्षमता में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से छोटे-बड़े व्यापार को नई मजबूती और गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर वहां उपस्थित दुकानदारों एवं ग्राहकों ने माला पहना कर मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) का भव्य स्वागत किया। बाजार में व्यापारी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिससे बाजार में रौनक बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।

शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए उन्हें जीएसटी रिफॉर्म्स के लाभ बताते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की यही प्राथमिकता है कि जनता को राहत मिले और व्यापारियों को एक सरल एवं पारदर्शी कर व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें