24 घण्टे ऑनलाइन

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता के पीछे नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की सतत मॉनिटरिंग, मार्गदर्शन और…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read

लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता के पीछे नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की सतत मॉनिटरिंग, मार्गदर्शन और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

माननीय मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने छठ पर्व की तैयारियों की स्वयं समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न जनपदों में दर्जनों घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी नगर निकायों से सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति की लगातार समीक्षा की। उनकी प्रेरणा से नगर कर्मियों और प्रशासनिक टीमों ने दिन-रात मेहनत कर घाटों को स्वच्छ, सुसज्जित और प्रकाशमान बनाया।सफाई मित्रों के परिश्रम और विद्युत कर्मियों की सक्रियता के कारण प्रदेश के घाटों पर इस वर्ष का छठ पर्व स्वच्छता और दिव्यता का प्रतीक बना। विद्युत रोशनी से सजे घाटों पर श्रद्धालुओं को आकाशगंगा जैसा दृश्य देखने को मिला।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि यह सब छठ मैया और सूर्यदेव की कृपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद और प्रेरणा से संभव हुआ है। हमारे नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का समर्पण ही इस आयोजन की सच्ची शक्ति है।

छठ पर्व की व्यवस्थाओं की सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। दो दिनों तक #ThanksAKSharma4_भव्य_छठ सहित कई हैशटैग लगातार ट्रेंड करते रहे। लगभग 13,000 से अधिक श्रद्धालुओं, नागरिकों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद और शुभकामनाए व्यक्त की।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता की सेवा और स्वच्छ, सुंदर नगरों के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग निरंतर निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें