24 घण्टे ऑनलाइन

ऊर्जा विभाग की छवि को सुधारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: एके शर्मा

लखनऊ: मऊ स्थित इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) और सुधाकर सिंह विधायक घोसी, अपर मण्डल प्रबंधक अजय सिंह से पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने मंत्रोच्चार…

24GhanteOnline
July 24, 2025
2 min read

लखनऊ: मऊ स्थित इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) और सुधाकर सिंह विधायक घोसी, अपर मण्डल प्रबंधक अजय सिंह से पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने मंत्रोच्चार से भूमि पूजन किराया। 64.75 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इस ओवर ब्रिज डेढ़ वर्ष में बन कर तैयार हो जाएगा। जिससे लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

वाराणसी-गोरखपुर रेल मार्ग इंदारा 4 स्पेशल रेलवे क्रासिंग पर लोग जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। रेलवे क्रासिंग पर अक्सर जाम की बन जाती थी। कई बार एक से ज्यादा ट्रेन गुजरने पर राहगीरों, यहां तक की एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को भी लंबे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। एंबुलेंस के रेलवे क्रासिंग पर फंसे होने की वजह से मरीजों की जान भी जा चुकी है। जिससे क्षेत्र की जनता यहां ओभारब्रीज का लंबे समय से मांग कर रहे थे।

ओवरब्रिज के भूमिपूजन होने से क्षेत्र की जनता काफी खुश है। लोगों का कहना है कि, रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक कोई भी रास्ता नहीं था। जिससे अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती थी। क्रॉसिंग पर घंटो खुलने का इंतजार करते थे। अब ओवरब्रिज बनने से जनता और यहां से निकलने वाले इमरजेंसी वाहनों को काफी राहत मिलेगी। ओवरब्रिज इंदारा 700 मीटर लंबा रहेगा। ओवरब्रिज निर्माण की लागत 64.75 करोड़ रुपये की है।

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि से इंदारा रेलवे क्रासिंग के कारण लोगों को घंटो जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। अब लोगो की समस्या का समाधान हो गया है। ये पुल 2026 के लास्ट तक बनकर तैयार हो जाएगा। ऐतिहासिक ब्रिज का काम 50 वर्ष की समस्या से छुटकारा मिल गया जिसको डबल इंजन सरकार ने किया।

इस भूमिपूजन में समारोह में घोसी विधायक सुधाकर सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल, अरशद जमाल, विजय बहादुर सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, आनंद सिंह रेकवार, गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी,उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम के आयोजक सूरज राय मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें