24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

नई दिल्ली/लखनऊ: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में आज उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली/लखनऊ: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में आज उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रतिभाग किया। यह कॉन्क्लेव शहरी विकास के क्षेत्र में साझा रणनीति और दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर देशभर से आए शहरी विकास विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्रियों ने क्षेत्र नियोजन, शहरी गतिशीलता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, क्षमता निर्माण, सुलभ आवास योजना, सतत शहरी ढांचा, और शहरी आजीविका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश में शहरी विकास के क्षेत्र में किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयास किए हैं — जैसे घरों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे से कंपोस्ट उत्पादन, और नालों की सफाई व ट्रीटमेंट के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग।
यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का उदाहरण बना है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नगर निकाय केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि शहरी विकास के सक्रिय भागीदार बनें। इसके लिए नागरिकों की भागीदारी, जनजागरूकता और तकनीकी सक्षमता को बढ़ाना आवश्यक है।

कॉन्क्लेव के दौरान उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मॉडल की विशेष रूप से सराहना की गई। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता, आवास और शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणा हैं। कॉन्क्लेव में शामिल प्रतिभागियों ने भारत को स्वच्छ सुव्यवस्थित और सतत शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्रीगण, नगर नियोजन विशेषज्ञ, शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी सहित उत्तर प्रदेश के अनेक निकायों के महापौर तथा नगर आयुक्त एवं अनेक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें