24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कैलाश मानसरोवर दर्शनोंपरांत आयोजित महाप्रसाद भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित…

24GhanteOnline
March 14, 2026
3 min read
पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कैलाश मानसरोवर दर्शनोंपरांत आयोजित महाप्रसाद भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों के समय ऊर्जा क्षेत्र में भारी दुर्व्यवस्था थी। बिजली की उपलब्धता सीमित थी और आम जनता को लगातार कटौती का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। आज प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कहीं अधिक और बेहतर बिजली उपलब्ध हो रही है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान तहसील में प्रदेश के चौथे 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में प्रदेश में केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित हुए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र चार वर्षों में एक और 765 केवीए उपकेंद्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है, जो प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025–26 में सुल्तानपुर जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत 394 अतिरिक्त परिवर्तनों की स्थापना, दो अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, दो नए पावर ट्रांसफार्मरों की स्थापना, दो नई 11 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण तथा 11 केवी लाइन विभक्तिकरण के कार्यों के लिए लगभग 780 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है, जिन पर तेजी से कार्य प्रगति पर है और इन्हें मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इससे पूर्व भी सुल्तानपुर जनपद में ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक निवेश किया गया है। वर्ष 2023–24 में 3626.55 लाख रुपये तथा वर्ष 2024–25 में 4405.82 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत परियोजनाएं पूर्ण कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में जनहित से जुड़े जो भी आवश्यक कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय , विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें