24 घण्टे ऑनलाइन

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विद्युत, जल निकासी, नगर निकाय…

24GhanteOnline
August 25, 2025
3 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विद्युत, जल निकासी, नगर निकाय सेवाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए।इस दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक समस्या का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए साथ ही गंभीर एवं प्राथमिकता वाली शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाए एवं समाधान के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को सूचना अवश्य दी जाए।

जनता दर्शन के दौरान का माहौल बेहद संवादात्मक रहा। उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री शर्मा (AK Sharma) के सामने रखीं और उन्हें त्वरित संज्ञान में लिए जाने पर संतोष व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मंत्री जी की संवेदनशीलता एवं तत्परता से आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है। कई नागरिकों ने अपनी बात सुने जाने और समाधान के प्रति आश्वासन मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की जिम्मेदारी है। अधिकारीगण संवेदनशील होकर कार्य करें और जनता को राहत पहुंचाना अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाएं।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अधिशाषी अभियंताओ के साथ वर्चुअल बैठक कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित आवास से सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विशेष रूप से उन मामलों पर नाराजगी जाहिर की, जिनमें उपभोक्ता कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान से वंचित रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में लंबित उपभोक्ता शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं, साथ ही बार-बार शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं के मामलों को विशेष प्राथमिकता से निपटाएं। उन्होंने 1912 एवं अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ सभी अधिशाषी अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें