24 घण्टे ऑनलाइन

गोरखपुर में बनेगा पहला विद्युत शवदाह स्थल, एके शर्मा ने किया इस परियोजना का शिलान्यास

लखनऊ: गोरखपुर का पहला विद्युत शवदाह स्थल बडहलगंज स्थित मुक्तिपथ श्मशान पर बनने जा रहा है। गुरूवार को नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मुक्तिपथ पर भूमि पूजन कर इस परियोजना का शिलान्यास किया। यह…

24GhanteOnline
July 10, 2025
2 min read

लखनऊ: गोरखपुर का पहला विद्युत शवदाह स्थल बडहलगंज स्थित मुक्तिपथ श्मशान पर बनने जा रहा है। गुरूवार को नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मुक्तिपथ पर भूमि पूजन कर इस परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना पांच करोड़ रूपए की है।इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास की अन्य विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) बडहलगंज मुक्तिपथ पर पहुंचे। मंत्री बनने के बाद बडहलगंज का यह उनका पहला दौरा था। लिहाजा जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोरखपुर का प्रथम विद्युत शवदाह स्थल का भूमि पूजन हुआ। उनके साथ विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह विधायक राजेश त्रिपाठी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने भी पूजन किया। अंत में नगर विकास मंत्री ने नारियल फोड कर व शिलापट्ट का अनावरण कर परियोजना का शिलान्यास किया।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुक्तिपथ प्रदेश का पहला भव्य श्मशान स्थल है ऐसे में पहले विद्युत शवदाह संयत्र का अधिकार भी मुक्तिपथ को है। वास्तव में मुक्तिपथ अपने आप में अलौकिक है। विद्युत शवदाह परियोजना शुरू होने के बाद लकडी आधारित शवदाह प्रक्रिया कम होगी। इससे वृक्षों की संरक्षिता व पर्यावरण की सुदृढता होगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बडहलगंज प्रीति उमर, नगर पंचायत अध्यक्ष दोहरीघाट विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें