24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जौनपुर से लखनऊ लौटते समय सुल्तानपुर जनपद में गोमती नदी स्थित सीताकुंड घाट का छठ पर्व (Chhath) की तैयारियों के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

24GhanteOnline
October 25, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जौनपुर से लखनऊ लौटते समय सुल्तानपुर जनपद में गोमती नदी स्थित सीताकुंड घाट का छठ पर्व (Chhath) की तैयारियों के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि घाट पर और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि छठ पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालु सुगमता एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद किया, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों पर फीडबैक प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और नगर विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।

अंत में मंत्री श्री शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सूर्य उपासना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें