24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा मऊ के दो दिवसीय दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार से मऊ जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री श्री शर्मा विभिन्न सामाजिक, जनसेवा एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों…

24GhanteOnline
October 30, 2025
1 min read

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार से मऊ जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री श्री शर्मा विभिन्न सामाजिक, जनसेवा एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

गुरुवार को मऊ पहुंचने के बाद मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुक्रवार को वे बलिया मोड़ (मऊ) स्थित कार्यक्रम स्थल पर "रन फॉर यूनिटी" में शामिल होकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और युवाओं को राष्ट्र एकता और समरसता का संदेश देंगे।

इसके उपरांत मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़, घोसी में आयोजित सरदार पटेल जयंती के अवसर पर जनसेवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें