24 घण्टे ऑनलाइन

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी कर सुधारों पर चर्चा की।…

24GhanteOnline
October 4, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी कर सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी, बाजार को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जन-हितैषी कर प्रणाली विकसित करने का संकल्प लिया है, जिससे व्यापारियों को राहत मिले और उपभोक्ताओं को भी सुलभ दर पर वस्तुएं उपलब्ध हों। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर समाधान कर रही है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को मजबूत करने से न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि देश की प्रगति में भी योगदान होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री के विचारों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए जा रहे निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि जीएसटी सुधारों से न केवल कारोबार सुगम होगा बल्कि भविष्य में व्यापार जगत और अधिक सशक्त बनेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें