24 घण्टे ऑनलाइन

जीएसटी रिफॉर्म से कर प्रणाली की जटिलताओं से मिली राहत: एके शर्मा

लखनऊ: नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म की…

24GhanteOnline
September 28, 2025
1 min read

लखनऊ: नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दी।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था ने पूरे देश के व्यापार को एकरूपता प्रदान की है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और कराधान प्रणाली आसान हुई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे तथा भारतीय अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से व्यवसाय करने में आसानी हुई है और कर प्रणाली की जटिलताओं से राहत मिली है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को सशक्त बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें