24 घण्टे ऑनलाइन

स्वच्छता कर्मी समाज के वास्तविक 'अनकहे नायक': एके शर्मा

लखनऊ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज एवं ज्ञानपुर मार्केट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। मंत्री श्री शर्मा ने…

24GhanteOnline
September 28, 2025
1 min read

लखनऊ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज एवं ज्ञानपुर मार्केट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। मंत्री श्री शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके परिश्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम से ही बाज़ारों, सड़कों और मोहल्लों में स्वच्छता का वातावरण संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी समाज के वास्तविक "अनकहे नायक" हैं, जिनके बिना स्वस्थ और स्वच्छ भारत की परिकल्पना अधूरी है।

उन्होंने (AK Sharma) उपस्थित आमजन और व्यापारियों से अपील की कि सभी लोग स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर इसे जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान आज नई ऊँचाइयों पर है और इस मिशन में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

सम्मान समारोह के दौरान गोपीगंज,ज्ञानपुर मार्केट में व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वच्छता कर्मियों का तालियों से स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें