24 घण्टे ऑनलाइन

आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण…

24GhanteOnline
February 26, 2026
2 min read
आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरण, विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, सीवर लाइन की समस्याएं, नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति, क्षतिपूर्ति भुगतान तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न होकर परिणामोन्मुखी होनी चाहिए, जिससे लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्पष्ट किया कि विद्युत एवं नगर विकास से जुड़े मामलों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनी रहे। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें