24 घण्टे ऑनलाइन

लाइन शिफ्टिंग एवं ट्रांसफार्मर क्षमता उच्चीकृत करने के कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किए जाएं: एके शर्मा

मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित…

24GhanteOnline
July 20, 2025
2 min read

मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि वे विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीरता दिखाएं।

ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता और कहा कि अधिशासी अभियंता अपने अधीनस्थ एसडीओ, जेई सहित सभी कर्मचारियों के साथ बैठक करके उन्हें यह निर्देशित करें कि वे जनप्रतिनिधि और विद्युत उपभोक्ताओं के साथ शिष्टाचार और विनम्रता का ध्यान रखते हुए अच्छा व्यवहार करें।

विभाग द्वारा दिए गए सीयूजी का उद्देश्य अधिकारियों और उपभोक्ताओं के मध्य संवाद स्थापित करना है परंतु अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव न करने की शिकायतें मिल रही हैं। यह सरकारी कर्मचारी के रूप में उनकी लापरवाही को दर्शाता है। सभी अधीक्षण अभियंता ऐसी शिकायतों का त्वरित समाधान कराएं।

उन्होंने बैठक में मौजूद मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चेयरमैन से उनके क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति को लेकर जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने नगर क्षेत्रों में नगरीय विद्युत नियमों के तहत विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह और गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के साथ साथ विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।