24 घण्टे ऑनलाइन

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बिना सहमति के न लगे तार और पोल

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने राजधानी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने सीवर लाइन, सड़क निर्माण, विद्युत बिल सुधार, पोल शिफ्टिंग एवं अन्य स्थानीय…

24GhanteOnline
September 17, 2025
1 min read

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने राजधानी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने सीवर लाइन, सड़क निर्माण, विद्युत बिल सुधार, पोल शिफ्टिंग एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

जनसुनवाई में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर विशेष रूप से निर्देश देते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को कहा कि तार एवं पोल लगाने अथवा शिफ्टिंग से पूर्व आस-पास के जमीन मालिकों की सहमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पहले से सहमति ली जाए तो इस प्रकार की विवादित समस्याओं से बचा जा सकता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान न होने दें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें