24 घण्टे ऑनलाइन

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, हर आंख हुई नम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) का आज गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद…

24GhanteOnline
January 29, 2026
1 min read
पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार,  हर आंख हुई नम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) का आज गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। इससे पहले महाराष्ट्र के बारामती में कल बुधवार सुबह एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था। यह हादसा कल विमान की लैंडिंग के दौरान हो गया। विमान में सवार अजित (Ajit Pawar) समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

उपमुख्यमंत्री (Ajit Pawar) के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। दूसरी ओर, प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन सुमित कपूर का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस बीच CM ममता बनर्जी की ओर से अजित (Ajit Pawar) के निधन पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “यह बहुत दुखद है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने भी कह दिया है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है और इस पर कोई राजनीति न की जाए। मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।