आपके प्रेरणादायक, मार्गदर्शक और प्रभावशाली विचारों... ऐश्वर्या राय ने की PM मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए । उन्होंने सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर जाकर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए । उन्होंने सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर जाकर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए । समारोह में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी शामिल हुईं । ऐश्वर्या ने समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया ।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) का दिल से धन्यवाद करती हूं कि वो आज यहां इस समारोह में हमारे साथ हैं और खास अवसर की शोभा बढ़ा रहे हैं । मैं आपके प्रेरणादायक, मार्गदर्शक और प्रभावशाली विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहती हूं । आपकी मौजूदगी इस शताब्दी उत्सव को खास बनाती है और हमें स्वामी के उस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मनुष्य की सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है ।”
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने किया पांच ‘D’ का जिक्र
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा, “भगवान श्री सत्य साई बाबा अक्सर पांच ‘D’ के बारे में बात करते थे । पांच ऐसे गुण जो जिंदगी को सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाते हैं ।” ऐश्वर्या ने जिन पांच ‘D’ का जिक्र किया वो हैं- Discipline (अनुशासन), Dedication (समर्पण), Devotion (भक्ति), Determination (दृढ़ संकल्प़) और Discretion (विवेक)
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में रोड शो भी किया । श्री सत्य साईं बाबा के महासमाधि पर श्रद्धासुमन के दौरान पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
