24 घण्टे ऑनलाइन

पेरिस फैशन में ऐश्वर्या राय ने रॉयल ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा, अदाओं पर मिटे फैंस

पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने अपनी भव्य वापसी के साथ एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें क्यों रनवे की शाश्वत रानी कहा जाता है। एक वैश्विक सौंदर्य ब्रांड की एंबेसडर के रूप में ऐश्वर्या…

24GhanteOnline
September 30, 2025
2 min read

पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने अपनी भव्य वापसी के साथ एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें क्यों रनवे की शाश्वत रानी कहा जाता है। एक वैश्विक सौंदर्य ब्रांड की एंबेसडर के रूप में ऐश्वर्या ने अंतरराष्ट्रीय सुपरमॉडल और शीर्ष हॉलीवुड सितारों के साथ रैंप पर कदम रखा।

एक प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते हुए, ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया और शो में जान फूंक दी। ऐश्वर्या राय के लुक ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है। उनका स्टाइल और अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। सामने आए वीडियोज में वो पूरे कॉन्फिडेंस और उत्साह के साथ रैंप पर चलती नजर आ रही हैं।


aishwarya rai at the paris fashion week and her aura remains unmatched. pic.twitter.com/ZqO383pgBf


— 🦢 (@softiealiaa) September 29, 2025

 

रॉयल ब्लैक लुक में दिखीं ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) 


रैंप पर ऐश्वर्या (Aishwarya Rai)  ने ब्लैक कलर के एक बेहद एलिगेंट आउटफिट में वॉक किया, जिसकी खास बात हीरे जड़ी आस्तीनें और खूबसूरत कढ़ाई वाली बैक थी। उनके इस लुक को एक बड़े हीरे और पन्ने वाले ब्रोच ने और भी खास बना दिया। उनके क्लासिक रेड लिप्स ने पूरे लुक को एक बोल्ड टच दिया, जिससे वह रॉयल और फैशनेबल दोनों ही नजर आईं।

रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) कई इंटरनेशनल सुपरमॉडल्स और एक्ट्रेसेज़ के साथ मंच पर नजर आईं। उन्होंने न केवल मस्ती की, बल्कि खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनकी सहजता और आत्मविश्वास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों एक ग्लोबल आइकन हैं। बैकस्टेज से आए वीडियो में ऐश्वर्या को हेइडी क्लम और अन्य सेलेब्स के साथ बातचीत करते और पोज़ देते हुए देखा गया। इन बिहाइंड-द-सीन क्लिप्स में उनके प्रोफेशनलिज़्म के साथ-साथ उनके कूल और दोस्ताना स्वभाव की भी झलक मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…