24 घण्टे ऑनलाइन

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

Airtel कंपनी के प्रीपेड यूजर हैं तो हमारी आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. हम आज आप लोगों के लिए एयरटेल का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता Recharge Plan ढूंढकर लाए हैं. इस प्लान की कीमत केवल 199 रुपए है, ये प्लान…

24GhanteOnline
December 30, 2025
2 min read

Airtel कंपनी के प्रीपेड यूजर हैं तो हमारी आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. हम आज आप लोगों के लिए एयरटेल का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता Recharge Plan ढूंढकर लाए हैं. इस प्लान की कीमत केवल 199 रुपए है, ये प्लान आप लोगों को 199 रुपए के खर्च में क्या-क्या बेनिफिट्स देगा? चलिए आपको बताते हैं.

Airtel 199 Plan Details


199 रुपए वाले एयरटेल प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 2 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, भले ही आपको 2 जीबी कम लगेगा लेकिन ये प्लान कंपनी ने उन लोगों की जरूरत को देखते हुए डिजाइन किया है जो कम दाम में 28 दिन की वैलिडिटी का फायदा चाहते हैं. डेटा के अलावा इस एयरटेल प्लान के साथ कंपनी की ओर से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलेगा. 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये प्रीपेड प्लान प्लान हर दिन 100 एसएमएस भी ऑफर करता है.

इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं जैसे कि ये प्लान स्पैम अलर्ट और एसएमएस, 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून और 12 महीने के लिए 17 हजार रुपए की कीमत वाला Perplexity Pro का भी बेनिफिट देता है.

Jio Plan: क्या जियो के पास है ऐसा कोई प्लान?


रिलायंस जियो के पास भी एयरटेल के इस प्लान का तोड़ है और वो भी एयरटेल से कम कीमत में, जियो के 28 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान की कीमत 189 रुपए है. ये प्लान भी एयरटेल की तरह 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है.

अंतर बस इतना है कि जियो का प्लान आप लोगों को हर रोज 100 एसएमएस ऑफर नहीं करेगा, ये प्लान कुल 300 एसएमएस देता है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ जियो टीवी और 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज का फ्री एक्सेस दिया जाएगा. क्लाउड स्टोरेज का फायदा उठाकर आप फोन की स्टोरेज बचा सकते हैं और जरूरी फाइल्स को क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…