24 घण्टे ऑनलाइन

मात्र इतने रुपए में हर रोज 4GB डेटा, Airtel के इस प्लान ने Jio और Vi की उड़ा दी नींद

Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi), तीनों ही कंपनियों के पास एक समान कीमत वाले प्लान्स यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं लेकिन कीमत एक समान होने से कुछ नहीं होता जनाब, तीनों ही प्लान्स में से आपके लिए कौन सा फायदे का सौदा है? इस…

24GhanteOnline
December 19, 2025
3 min read

Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi), तीनों ही कंपनियों के पास एक समान कीमत वाले प्लान्स यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं लेकिन कीमत एक समान होने से कुछ नहीं होता जनाब, तीनों ही प्लान्स में से आपके लिए कौन सा फायदे का सौदा है? इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए. हम आज आपको 449 रुपए वाले प्लान के बारे में बताएंगे, तीनों ही कंपनियां 449 रुपए वाला प्लान ऑफर करती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि डेटा और वैलिडिटी के मामले में कौन सा प्लान आपके लिए फायदेमंद है?

Airtel 449 Plan Details


इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से हर रोज 4 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है. डेटा खत्म होने के बाद भी आपको Unlimited 5G का फायदा मिलेगा, लेकिन इसका फायदा केवल कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में मिलेगा.

Airtel 449 Plan Validity


इस एयरटेल रिचार्ज प्लान के साथ आप लोगों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर करता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ गूगल वन (30 जीबी क्लाउड स्टोरेज), 28 दिन के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले के जरिए 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स, एपल म्यूजिक, स्पैम अलर्ट, Perplexity AI Pro और फ्री हेलोट्यून का फायदा देता है.

Jio 449 Plan Details


रिलायंस जियो के पास 449 रुपए वाला प्लान तो उपलब्ध है लेकिन ये प्लान डेली 3 डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है. ये प्लान भी अनलिमिटेड 5जी इंटनेरट की सुविधा के साथ आता है.

Jio 449 Plan Validity


449 रुपए वाले रिलायंस जियो प्लान के साथ भी 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. ये प्लान भी कुछ अतिरिक्त फायदे देता है जैसे कि जियो फाइनेंस के जरिए 1 फीसदी एक्स्ट्रा जियो गोल्ड, नए जियो होम कनेक्शन पर दो महीने का फ्री ट्रायल, फ्री 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज और तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल/टीवी का एक्सेस देता है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस प्लान के साथ 35100 रुपए की कीमत वाला Google Gemini भी फ्री मिल रहा है.

Vi 449 Plan Details


449 रुपए वाले वोडाफोन आइडिया प्लान के साथ भी यूजर्स को हर दिन 3 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस देता है. इस प्लान के साथ कंपनी वीआई मूवीज एंड टीवी ऐप के जरिए 19 ओटीटी, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे दिन तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा देता है.

Vi 449 Plan Validity


एयरटेल और रिलायंस जियो की तरह ही वोडाफोन आइडिया का ये प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करेगा. कंपनी इस प्लान के साथ भी 5जी स्पीड के साथ डेटा ऑफर कर रही है.

अंतर: वीआई और रिलायंस जियो का प्लान एयरटेल की तुलना प्रतिदिन कम डेटा ऑफर करता है, लेकिन वैलिडिटी के मामले में तीनों ही एक बराबर हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।