24 घण्टे ऑनलाइन

लद्दाख में Airtel ने कर दिया कमाल, चीन की नाक के नीचे पहुंचा दिया मोबाइल सिग्नल

भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ऐसा काम कर दिखाया है, जो अब तक कोई और कंपनी नहीं कर पाई थी. एयरटेल ने लद्दाख के पूर्वी बॉर्डर पर स्थित मान और मेरक गांवों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा दिया है, जहां पहले कोई भी नेटवर्क मौजूद…

24GhanteOnline
November 18, 2025
2 min read

भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ऐसा काम कर दिखाया है, जो अब तक कोई और कंपनी नहीं कर पाई थी. एयरटेल ने लद्दाख के पूर्वी बॉर्डर पर स्थित मान और मेरक गांवों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा दिया है, जहां पहले कोई भी नेटवर्क मौजूद नहीं था. इसका मतलब है कि जहां जियो नहीं पहुंच पाया वहां एयरटेल ने सफलता हासिल की है. मान और मेरक दोनों गांव पांगोंग झील के सामने हैं और LAC के बेहद करीब आते हैं. एयरटेल इस पूरे इलाके में मोबाइल सेवा देने वाली अकेली कंपनी बन गई है. इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और भारतीय सेना, तीनों को बड़ा फायदा मिलेगा.

मान और मेरक पहुंचने वाली पहली कंपनी बनी Airtel

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख के पूर्वी हिस्से में करीब 50 किलोमीटर लंबा इलाका ऐसा था जहां किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था. न कॉल लगती थी, न इंटरनेट चलता था. एयरटेल ने मान और मेरक गांवों में टावर लगाकर इस पूरे रूट को कनेक्ट कर दिया है. ये दोनों गांव पांगोंग झील के सामने स्थित हैं और LAC के बेहद करीब आते हैं. इससे एयरटेल भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने इतने चैलेंजिंग इलाके में नेटवर्क पहुंचाया है.

सेना के जवानों और स्थानीय लोगों को होगा फायदा

यह इलाका अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां का मौसम बेहद कठोर रहता है और यहां रास्ते भी खतरनाक हैं. ऐसे में नेटवर्क का मिलना स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बड़ी राहत है. भारतीय सेना के जवान, जो यहां सीमा की सुरक्षा करते हैं, अब बेहतर कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर सकेंगे. इमरजेंसी में तुरंत मदद मंगाने, बातचीत और समन्वय में यह नेटवर्क बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे सीमा सुरक्षा पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा.

पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, डिजिटल सुविधाएं होंगी आसान

पांगोंग झील हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन नेटवर्क न होने से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. अब वे आसानी से कॉल, इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट और मैप जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. भारती एयरटेल के जम्मू-कश्मीर COO दिब्येंदु आइच ने कहा कि मान और मेरक को जोड़ना कंपनी के डिजिटल मिशन की बड़ी उपलब्धि है. कंपनी का लक्ष्य है कि भारत के सबसे कठिन और दूर इलाकों में भी विश्वस्तरीय डिजिटल पहुंच उपलब्ध कराई जाए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…