24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के ठीक बाद एयर इंडिया विमान में लगी आग

हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया (Air India) के एक फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। खबरों के अनुसार,एयरपोर्ट…

24GhanteOnline
July 22, 2025
2 min read

हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया (Air India) के एक फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। खबरों के अनुसार,एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) की ओर से जारी बयान के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया (Air India) के विमान (AI 315) में लैंडिंग के बाद विमान के पिछले हिस्से में लगे छोटे इंजन (APU – ऑक्जिलरी पावर यूनिट) में आग लग गई।

घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे। सुरक्षा प्रणाली के अनुसार ऑक्जिलियरी पावर यूनिट को स्वतः बंद कर दिया गया।

ऑक्जिलरी पावर यूनिट एक छोटा इंजन होता है जो विमान के खड़े रहने के दौरान बिजली सप्लाई और एयर कंडीशनिंग जैसे काम करता है। यह उड़ान के दौरान मुख्य इंजन की तरह काम नहीं करता, लेकिन विमान की तैयारी और खड़े रहने के समय यह जरूरी होता है।

एअर इंडिया (Air India) ने बयान जारी कर कहा, “आग लगने विमान को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन यात्री और चालक दल के सदस्य तब तक विमान से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है। ”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…