24 घण्टे ऑनलाइन

रतनगढ़ में वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट का मिला शव

रतनगढ़। राजस्थान के चुरू के रतनगढ़ में बुधवार को वायुसेना का प्लेन क्रैश (Plane Crash) की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार पायलट का शव मिला है। फाइटर प्लेन आर्मी का बताया जा रहा है। हालांकि हादसे पुष्टि सेना की ओर से…

24GhanteOnline
July 9, 2025
1 min read

रतनगढ़। राजस्थान के चुरू के रतनगढ़ में बुधवार को वायुसेना का प्लेन क्रैश (Plane Crash) की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार पायलट का शव मिला है। फाइटर प्लेन आर्मी का बताया जा रहा है। हालांकि हादसे पुष्टि सेना की ओर से नहीं की गई है।

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में प्लेन क्रैश (Plane Crash) की सूचना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके पर मौजूद चश्मदीद प्रेम सिंह ने बताया कि विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और खेतों में आग लग गई। विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुई है।

चश्मदीदों का कहना है कि विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई सूचना नहीं की लेकिन यहां शवों के टुकड़े बिखरे पड़े हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…