24 घण्टे ऑनलाइन

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे ...तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज में डेरा डाले हुए है। उनके द्वारा अपने प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ सभाएं की जा रही हैं। जहां वो महागठबंधन और आरजेडी पर हमला करने का कोई भी…

24GhanteOnline
November 4, 2025
2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज में डेरा डाले हुए है। उनके द्वारा अपने प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ सभाएं की जा रही हैं। जहां वो महागठबंधन और आरजेडी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी पार्टी के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तौसीफ आलम भी उन्हीं की तरह हमलावर हैं। वो लगातार भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं।

सोमवार यानी 3 नवंबर को तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड के नया लोचा हाट में फिर से विवादित बयान दिया। तौसीफ ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की आंख निकालने, उंगली और जुबान काटने की धमकी दे डाली। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चारा चोर का बेटा तेजस्वी यादव हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी को चरमपंथी बोल रहा है, लेकिन तेजस्वी यादव यह भूल गया कि जब उसका बाप लालू यादव मुख्यमंत्री था उस समय भागलपुर में मुसलमानों का नरसंहार हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि चारा चोर का बेटा मुंह में लगाम लगाकर बोलो, वरना तुम्हारी उंगली और जुबान काट लेंगे, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों की आवाज हैं गौरतलब हो कि तौसीफ आलम चार बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं और इस बार वो मजलिस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

रविवार को ही उनका ऊपर सभा में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद बहादुरगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बावजूद भी उनका जुबान पर काबू नहीं रहा और उन्होंने खुलेआम मंच से तेजस्वी यादव को धमकी दे डाली।

तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने मुसलमानों का अपमान किया


वहीं सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)

पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि मैं 5 बार का सांसद हूं और 2 बार मुझे बेहतरीन सांसद का अवॉर्ड मिला, लेकिन तेजस्वी यादव मुझे चरमपंथी कह रहे हैं। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि तमाम मुसलमानों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मुसव्विर आलम पर तंज कसते हुए कहा कि आप जिसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं वो 17% बिहार की जनता को चरमपंथी कह रहा है। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि बताइए क्या आप चरमपंथी कहने वाले लोगों को वोट देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।