24 घण्टे ऑनलाइन

AI से आएगी जॉब क्राइसिस? एक्सपर्ट का दावा—कर्मचारी ही नहीं, CEO भी रिप्लेस होंगे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती क्षमता अब सीधे रोजगार पर हमला कर सकती है. दुनिया के बड़े AI एक्सपर्ट स्टुअर्ट रसेल ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में 80% तक नौकरियां खत्म हो सकती हैं और यहां तक कि CEO की…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती क्षमता अब सीधे रोजगार पर हमला कर सकती है. दुनिया के बड़े AI एक्सपर्ट स्टुअर्ट रसेल ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में 80% तक नौकरियां खत्म हो सकती हैं और यहां तक कि CEO की भूमिका भी AI संभाल सकता है. उनकी मानें तो AI सिस्टम आज लगभग हर काम इंसानों से ज्यादा तेज और बेहतर तरीके से कर सकते हैं. इस बयान ने टेक इंडस्ट्री और आम लोगों में भविष्य को लेकर चिंता और बहस दोनों बढ़ा दी है.

AI से 80% नौकरियां खत्म होने की आशंका


स्टुअर्ट रसेल ने Diary of a CEO पॉडकास्ट में कहा कि आने वाले समय में 80% तक रोजगार गायब हो सकते हैं. उनका मानना है कि आधुनिक AI सिस्टम ऐसे काम कर लेते हैं जिन्हें हम इंसानी कार्य मानते हैं. AI कोडिंग से लेकर फैसले लेने तक, तेजी और दक्षता में इंसानों को पीछे छोड़ रहा है. यह बदलाव ग्लोबल अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दे सकता है.

हेल्थकेयर और सर्जन भी सुरक्षित नहीं


रसेल के अनुसार, AI मेडिकल फील्ड में भी इंसानों से आगे निकल सकता है. उन्होंने कहा कि एक AI रोबोट को सफल सर्जन बनने में सिर्फ सात सेकंड लगते हैं. यह बयान हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए झटका है, क्योंकि इसे हमेशा सुरक्षित माना जाता था. अगर AI इंसानी सर्जन से बेहतर प्रदर्शन करता है तो कई मेडिकल प्रोफेशन खतरे में आ सकते हैं.

CEO की कुर्सी भी AI के निशाने पर


रसेल ने कहा कि भविष्य में कंपनियां अपने CEO से कह सकती हैं कि फैसले AI से करवाए जाएं, क्योंकि AI आधारित CEO परफॉर्मेंस में ज्यादा सफल होंगे. गूगल के सुंदर पिचाई भी कह चुके हैं कि CEO की भूमिका AI आसानी से संभाल सकता है. इसका मतलब यह है कि कॉर्पोरेट जगत की सबसे ऊंचे पदों पर भी AI का कब्जा हो सकता है.

बहस तेज, लेकिन चेतावनी गंभीर


रसेल ने सरकारों को आगाह किया कि समाज 80% बेरोजगारी के खतरे की ओर बढ़ रहा है. कुछ एक्सपर्ट जैसे एंड्रयू यांग और एंथ्रोपिक के दारियो अमोडेई भी लाखों नौकरियों के खतरे की बात कर चुके हैं. जबकि Nvidia के जेंसन हुआंग और Meta के यान लेकून मानते हैं कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि उनके स्वरूप को बदल देगा. लेकिन रसेल का नजरिया सबसे सख्त है और इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…