24 घण्टे ऑनलाइन

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने दुर्घटना स्थल का लिया जायज़ा, सिविल अस्पताल में घायलों का जाना हालचाल

प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में AI-171 विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में हादसे के…

24GhanteOnline
June 13, 2025
2 min read

प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi)  ने शुक्रवार को अहमदाबाद में AI-171 विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi) AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति विश्वासकुमार रमेश तथा दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों से मुलाकात की। विश्वासकुमार रमेश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ’11A’ सीट पर थे, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। वे अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे।

प्रधानमंत्री ( PM Modi)  के सिविल अस्पताल दौरे के समय गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल से एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए और जमीनी स्थिति का आकलन किया।

पीएम मोदी ( PM Modi) ने जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत का भी दौरा किया, जहां एआई-171 विमान का मलबा लटका हुआ है, जो कल अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।