Ahmedabad Plane Crash: 31 लोगों के DNA सैंपल मैच, अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे
अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में मारे गए लोगों में से 31 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है और अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त…

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में मारे गए लोगों में से 31 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है और अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाए गए पहचान अभियान में जिन शवों के डीएनए नमूने का मिलान हो गया हैं उन्हें सम्मानपूर्वक उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब तक कुल 31 मृतकों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है एवं 12 शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक अलग टीम गठित की गई है। इस टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल हैं।
Ahmedabad Plane Crash: अब तक नौ पीड़ितों का डीएनए हुआ मैच
उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई171 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें से 230 यात्री एवं 12 चालक दल के सदस्य थे। इस हादसे में मात्र एक व्यक्ति ही जीवित बचा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
