Operation Sindoor के बाद जम्मू-अमृतसर समेत 9 एयरपोर्ट बंद, सेवाएं निलंबित
भारतीय सेना ने पराक्रम और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पलटवार किया । भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार तड़के पाकिस्तानी आतंकवादी…
भारतीय सेना ने पराक्रम और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पलटवार किया । भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार तड़के पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर हमला किया।
हमले के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने पाकिस्तान की सीमा से लगे चुनिंदा हवाई क्षेत्रों हवाई अड्डों जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट – को 10 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे तक बंद कर दिया गया है। वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कई एयरलाइनों ने पहले ही परामर्श जारी कर दिया है और परिचालन निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही Indigo Airlines की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट की बात की जाए तो यहां अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।
Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने सेना को किया सलाम, पीएम मोदी को कहा Thank You
एयरलाइन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से यात्रियों को यह भी सूचित किया कि प्रभावित अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वालों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार की छूट या रद्दीकरण के लिए पूर्ण धन वापसी का लाभ मिलेगा।
हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बाद, कई एयरलाइनों ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
