24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली से पहले बुझ गए 4 घरों के चिराग, जैसलमेर के बाद बालोतरा में भीषण हादसा

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर हादसे (Accident) के बाद बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई है। बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में…

24GhanteOnline
October 16, 2025
2 min read

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर हादसे (Accident) के बाद बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई है। बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस भीषण आग में कार सवार चार युवक जिंदा जल गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा (Accident) सिंधरी पुलिस थाना क्षेत्र के सादा गांव के पास मेगा हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब पांच युवक काम से लौट रहे थे। इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

काम से लौट रहे थे


पुलिस के अनुसार, पांचों युवक बाड़मेर के डाबर गुड़ामालानी क्षेत्र के निवासी थे और सिणधरी में काम करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस हादसे में मोहन सिंह (35), शंभु सिंह (20), पंचाराम (22) और प्रकाश (28) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी के शव जलकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं। कार चालक दिलीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शवों की पहचान डीएनए से होगी


डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि शवों की हालत ऐसी नहीं है कि पहचान की जा सके। सभी की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी और इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल चारों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

हादसे (Accident) के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

इस हादसे (Accident) ने न सिर्फ चार परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है। सुबह होते ही गांव में मातम पसर गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।