24 घण्टे ऑनलाइन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

पंजाबी गायिका अफसाना खान (Afsana Khan) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को दी। अफसाना ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है और तब तक…

24GhanteOnline
August 4, 2026
2 min read
अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

पंजाबी गायिका अफसाना खान (Afsana Khan) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को दी। अफसाना ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है और तब तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। उन्होंने फैंस से अपील की कि यदि उनके अकाउंट से कोई संदिग्ध संदेश आए तो उसे नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

वीडियो में अफसाना ने हैकिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंस्टाग्राम उनके लिए सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि अपने प्रशंसकों से जुड़ने और पेशेवर गतिविधियों की जानकारी शेयर करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी के निजी अकाउंट का इस तरह दुरुपयोग करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। गायिका ने बताया कि उन्होंने अकाउंट रिकवरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही उनका अकाउंट वापस मिल जाएगा।

अफसाना खान पंजाबी संगीत जगत की चर्चित गायिका हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में रियलिटी शो 'वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3' से की थी। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ गाए 'तितलियां' और 'धक्का' जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

इसके अलावा वह 2021 में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी नजर आई थीं। हाल ही में रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' के गीत 'नाल नचना' में अपनी आवाज देने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…