24 घण्टे ऑनलाइन

PAK पर अफगान का प्रहार, 15 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Afghanistan-Pakistan) के बीच सैन्य संघर्ष की खबरें सामने आयी हैं। जिसमें तालिबानी बलों ने 18 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही एक पाकिस्तान टैंक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read
PAK पर अफगान का प्रहार, 15 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Afghanistan-Pakistan) के बीच सैन्य संघर्ष की खबरें सामने आयी हैं। जिसमें तालिबानी बलों ने 18 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही एक पाकिस्तान टैंक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा होने की आशंका जतायी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान बलों ने शनिवार देर रात डूरंड लाइन को पार करके कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाया है। इस दौरान 18 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और एक टैंक को भी कब्जे में लिए जाने की खबर है।

टोलो न्यूज के अनुसार, कंधार के मैवंद जिले में इस्लामिक अमीरात बलों के समक्ष पांच पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अफगान (Afghanistan) की तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान के बार-बार हमलों के जवाब में की गई सफल कार्रवाई बताया है। तालिबान ने इसे सफल हमला बताया है।

पाकिस्तान-तालिबान में झड़प, अफगानी सेना के हमले में PAK सैनिकों की मौत

दूसरी तरफ, पाकिस्तान मीडिया आउटलेस्ट दुनिया न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तानी बलों ने कई अफगान चौकियों के ध्वस्त कर दी हैं और दर्जनों अफगान सैनिकों की मौत हो गई है। इस बीच सऊदी अरब, कतर समेत कई मुस्लिम देशों ने दोनों देशों के टकराव पर प्रतिक्रिया देते हुए संयम बरतने की अपील की है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे तनाव और झड़पों पर चिंतित है। वे आत्म-संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और संवाद व समझदारी अपनाने की अपील करते हैं, जिससे तनाव कम करने और क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। कतर ने भी दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता पर इसके संभावित प्रभावों पर चिंता व्यक्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…