24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में एयरोस्पेस और डिफेन्स निवेश को लगेंगे पंख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस (Aerospace) सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन…

24GhanteOnline
June 4, 2025
1 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस (Aerospace) सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे।

सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस (Aerospace) और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो।

यूपीडा को मिली ज़िम्मेदारी


उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है। इसी क्रम में शासनादेश के तहत एसओपी को लागू किया गया है, जिससे निवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, अनुमोदन की तीव्रता और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह नीति न केवल ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें