24 घण्टे ऑनलाइन

ChatGPT में आएगा Adult Mode, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

ओपनएआई के एआई टूल चैटजीपीटी (ChatGPT) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI साल 2026 में ChatGPT का Adult Mode लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस मोड में वयस्क यूजर्स को ज्यादा एक्सप्लिसिट और…

24GhanteOnline
December 15, 2025
2 min read

ओपनएआई के एआई टूल चैटजीपीटी (ChatGPT) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI साल 2026 में ChatGPT का Adult Mode लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस मोड में वयस्क यूजर्स को ज्यादा एक्सप्लिसिट और NSFW (not safe for work) use cases की अनुमति मिल सकती है, जिसमें कामुक रोलप्ले भी शामिल हो सकता है. हालांकि कंपनी साफ कर चुकी है कि यह फीचर तभी आएगा जब मजबूत आयु सत्यापन सिस्टम तैयार हो जाएगा.

2026 में लॉन्च हो सकता है ChatGPT Adult Mode


The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के एप्लीकेशन सीईओ फिद्जी सिमो ने बताया है कि ChatGPT का Adult Mode 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है. इसके साथ ChatGPT भी Grok जैसे AI प्लेटफॉर्म्स की कतार में शामिल हो जाएगा, जो यूजर्स को NSFW कंटेंट की अनुमति देते हैं. हालांकि OpenAI इस फीचर को लेकर बेहद सतर्क रुख अपना रहा है और बिना पुख्ता सुरक्षा के इसे लॉन्च नहीं करेगा.

Age Verification सिस्टम सबसे बड़ी शर्त


OpenAI ने साफ किया है कि Adult Mode तभी उपलब्ध होगा जब यह पूरी तरह से कन्फर्म हो जाए कि यूजर कानूनी रूप से वयस्क है. इसके लिए कंपनी पारंपरिक opt-in सिस्टम की जगह AI-powered age verification सिस्टम विकसित कर रही है. यह सिस्टम यूजर की ऐप एक्टिविटी और अन्य सिग्नल्स के आधार पर उम्र का अनुमान लगाएगा. फिलहाल यह तकनीक शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है.

किन देशों में हो रहा है टेस्ट और किसे मिलेगा एक्सेस


रिपोर्ट के मुताबिक, यह एज वेरिफिकेशन सिस्टम कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जा रहा है, जहां यह उन किशोरों की पहचान करता है जो खुद को वयस्क बताकर लॉग इन करते हैं. अगर यह टेस्ट सफल रहता है, तो सबसे पहले अमेरिका में ChatGPT Adult Mode रोलआउट होने की संभावना है. यह फीचर फ्री यूजर्स के लिए नहीं बल्कि सिर्फ paid subscribers को ही मिलने की उम्मीद है.

Erotic Roleplay और GPT-4o विवाद से जुड़ा मामला


अक्टूबर में OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने संकेत दिया था कि कंपनी वेरिफाइड एडल्ट्स के लिए नए एक्सक्लूसिव फीचर्स पर काम कर रही है, जिनमें कामुक और ज्यादा flirtatious बातचीत शामिल हो सकती है. यह बयान GPT-5 के आने के बाद GPT-4o मॉडल हटाए जाने पर यूज़र्स की नाराजगी के बीच आया था. कई यूजर्स का मानना था कि GPT-4o ज्यादा कन्वर्सेशन और ह्यूमन-लाइक था, जिसे हटाने से ChatGPT का अनुभव फीका पड़ गया.

Tags:chatgpt

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।