24 घण्टे ऑनलाइन

महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा..., आदित्य ठाकरे ने CM फडणवीस पर बोला हमला

मुंबई। नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद महाराष्ट्र कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) को…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

मुंबई। नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद महाराष्ट्र कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में नागपुर हिंसा (Nagpur Violence)  को लेकर जवाब दिया। जिसके बाद शिवसेना के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence)  पर मंगलवार को शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि मुझे यह जानना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया जब अफवाहे फैलने लगी थी, जब किसी शहर में ऐसी घटना होती और यह तो मुख्यमंत्री का शहर है वे मुख्यमंत्री भी हैं और गृह मंत्री भी हैं।

क्या बोले आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ?


आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)  ने कहा कि कभी भी ऐसी घटना होती है तो पहला मैसेज CMO, गृह विभाग को आता है। दोनों उनके पास हैं तो क्या उन्हें पता नहीं था कि यह घटना होने वाली है। मेरा अंदाजा यही है कि भाजपा को महाराष्ट्र का मणिपुर बनाना है। जैसे मणिपुर में हिंसा हो रही है वैसे ही महाराष्ट्र में भी भाजपा दंगे करवाना चाहती है।

Nagpur Violence: DCP पर कुल्हाड़ी से अटैक, 33 पुलिसकर्मी व पांच अन्य लोग हुए घायल, 5 FIR-50 गिरफ्तार


नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (मजिस्ट्रेट को तुरंत प्रभाव से मामलों में तत्काल निवारक आदेश जारी करने का अधिकार देना, ताकि बाधा, मानव जीवन को खतरा, अशांति या दंगे को रोका जा सके, और इसे व्यक्तियों, विशिष्ट क्षेत्रों या आम जनता पर निर्देशित किया जा सकता है) लागू कर दी गई है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घायल डीसीपी कदम से की बात


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम फडणवीस ने डीसीपी कदम से वीडियो कॉल पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

नागपुर हिंसा मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज


बता दें कि सोमवार को हुई हिंसा में अब तक 5 FIR दर्ज की जा चुकी है। साथ ही अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्धों को तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…