24 घण्टे ऑनलाइन

एडीजीपी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार (Y Puran Kumar) ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने चंडीगड़ के सेक्टर 11 स्थित आवास पर खुद को मारी गोली मारी है।…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार  (Y Puran Kumar) ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने चंडीगड़ के सेक्टर 11 स्थित आवास पर खुद को मारी गोली मारी है। सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। वहीं आईपीएस वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार जापान दौरे पर हैं। वह सीएम नायब सिंह सैनी के साथ गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

मंगलवार को घर पर वाई पूरन कुमार (Y Puran Kumar) और उनकी बेटी दो लोग ही थे। दोपहर के समय वाई पूरन कुमार अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर घर में बने बेसमेंट में गए और वहीं पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बेटी जब बेसमेंट में पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। पिता वाई पूरन कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बेटी चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

वहीं अभी तक आईपीएस वाई पूरन कुमार (Y Puran Kumar) के सुसाइड की असली वजहों का पता नहीं चल पाया है। बेटी कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी अमनीत पी कुमार को भी जानकारी दे दी गई है।

वाई पूरन कुमार (Y Puran Kumar) का विवादों से भी पुराना नाता


आईपीएस वाई पूरन कुमार (Y Puran Kumar) का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी प्रमोशन को लेकर, कभी मनपसंद गाड़ी न मिलने को लेकर तो कभी आवास की शिकायत को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। एक बार तो उन्होंने कई आईपीएस अधिकारियों पर आरोप लगा दिया था कि वह एक से अधिक आवास कब्जा किए हुए हैं। उन्होने ‘एक अधिकारी-एक आवास’ की नीति को लागू करने पर जोर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…