24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार का भ्रष्टाचार के का चाबुक, टैक्स चोरी मामले में कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर पर गिरी गाज

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी (Shashank Shekhar Dwivedi) को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर केस्को के प्रबंध निदेशक आईएएस सैमुअल पाल एन को…

24GhanteOnline
April 27, 2025
1 min read

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी (Shashank Shekhar Dwivedi) को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर केस्को के प्रबंध निदेशक आईएएस सैमुअल पाल एन को प्रभार दिया गया है। पहली बार यह जिम्मेदारी एक आईएएस अधिकारी को दी गई है।

राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी को लेकर कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों से शिकायतें मिली हैं।

सूत्रों के अनुसार कानपुर राज्य कर विभाग में लंबे समय से शीर्ष अधिकारियों में आपसी खींचतान चल रही है। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त ग्रेड वन ने विभाग में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

शशांक शेखर द्विवेदी (Shashank Shekhar Dwivedi) मुख्यालय से अटैच


टैक्स चोरी से जुड़ी इस जांच में नीचे से ऊपर तक के कई अधिकारी फंस रहे थे। इस वजह से विभाग में अधिकारी दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। ऐसी ही शिकायतों के आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड वन शशांक शेखर द्विवेदी (Shashank Shekhar Dwivedi) को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें