24 घण्टे ऑनलाइन

कुरकुरी भिंडी खाकर बरसात का मौसम लगेगा सुहाना, स्नैक्स के रूप में भी ले स्वाद

मानसून के मौसम में हर किसी का मन चटपटा खाने को करता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में पकोड़े बनाए जाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट लगते हैं। हालांकि बार-बार यही डिश खाकर कई दफा हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में सोच में पड़ जाते हैं…

24GhanteOnline
April 18, 2026
2 min read

मानसून के मौसम में हर किसी का मन चटपटा खाने को करता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में पकोड़े बनाए जाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट लगते हैं। हालांकि बार-बार यही डिश खाकर कई दफा हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में सोच में पड़ जाते हैं कि इनकी जगह और क्या खाया जा सकता है। तो हम आपको आज इसका एक बेहतरीन विकल्प बताने जा रहे हैं। यह डिश निश्चित रूप से पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं चटपटी कुरकुरी भिंडी रेसिपी (Crispy Bhindi) की। वैसे भी भिंडी अपने स्वाद और सेहतमंद फायदे के चलते लोगों की चहेती होती है। आम तौर पर इसकी सब्जी तो बनती ही है, लेकिन कुरकुरी भिंडी हर कोई नहीं बनाता जबकि इसे लंच और डिनर के साथ स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है।

कुरकुरी भिंडी रेसिपी (Crispy Bhindi) बनाने की  सामग्री


भिंडी - 500 ग्राम
बेसन - एक चौथाई कप
चावल का आटा - एक चौथाई कप
हल्दी - 2 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नींबू रस - 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

कुरकुरी भिंडी रेसिपी (Crispy Bhindi) बनाने की  विधि


- सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोएं और फिर कपड़े से पोछकर इसका पानी सुखा लें।
- अब एक बड़े बाउल में भिंडी को लंबाई में काटें और इसके बीजों को निकाल दें।
- इसके बाद कटी हुई भिंडी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, चावल का आटा, नींबू रस व नमक मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- भिंडी में पानी बिल्कुल नहीं डालना है। भिंडी में निकलने वाले लस से ही बेसन व चावल का आटा अच्छे से चिपक जाएगा।
- अब एक बड़ी कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और जब तेल बढ़िया गरम हो जाए तो इसमें भिंडी डालें और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
- अब एक टिश्यू पेपर पर भिंडी निकालें और गरमागरम चटनी या सॉस के साथ परोसें। कुरकुरी भिंडी (Crispy Bhindi)  को दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।