24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं।

टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania)  को लेकर ये खबर काफी हैरान करने वाली है। टीकू 70 साल के हैं। वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे। आजतक ने इसे लेकर टीकू तलसानिया के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी इस बारे में परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

बॉलीवुड-टीवी का बड़ा नाम हैं टीकू( Tiku Talsania) 


एक्टर टीकू तलसानिया का जन्म 1954 में हुआ था। उन्होंने 1984 में आए पॉपुलर शो 'ये जो है जिंदगी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं 1986 में फिल्म 'प्यार के दो पल' के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू तलसानिया को अपने कॉमिक रोल्स के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। उनकी कॉमेडी का स्टाइल और टाइमिंग दोनों ही कमाल रही हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी ही दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है।

अपने चार दशक लंबे करियर में टीकू तलसानिया ने कई बढ़िया टीवी शो जैसे 'एक से बढ़कर एक', 'हुकूम मेरे आका', 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'प्रीतम प्यारे और वो' और 'सजन रे झूठ मत बोलो' में काम किया है। वहीं फिल्मों की बात करें तो 'दिल है कि मानता नहीं', 'बोल राधा बोल', 'अंदाज अपना अपना', 'इश्क', 'देवदास', 'पार्टनर', 'धमाल', 'स्पेशल 26', 'सर्कस' जैसी फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है। पिछली बार टीकू को 2024 में आई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज और अर्चना पूरन सिंह थीं।

टीकू तलसानिया ने दीप्ति तलसानिया से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया। रोहन, म्यूजिक कम्पोजर हैं और शिखा बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं। शिखा तलसानिया को 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली न. 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' में देखा जा चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…