24 घण्टे ऑनलाइन

ऋतिक रोशन की सास का निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जरीन पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जरीन पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन से खान परिवार और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।

जरीन (Zarine Khan) के निधन के बाद परिवार में पति संजय खान और चार बच्चों— बेटियां सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान, और बेटा जायद खान—को छोड़ गई हैं। ये सभी बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में सफल हैं और नाम कमा चुके हैं। इसमें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान भी हैं और एक्टर जायद खान का नाम भी काफी मशहूर है।

जरीन खान (Zarine Khan) ने खुद भी एक समय में एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ध्यान अपने परिवार और इंटीरियर डिजाइनिंग पर केंद्रित कर लिया था। एक प्रेम कहानी जो बस स्टॉप पर शुरू हुई।

संजय खान और जरीन (Zarine Khan) की प्रेम कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। ये कपल एक बस स्टॉप पर मिला था और दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों ने 1966 में शादी की थी। 59 वर्षों से अधिक की उनकी ये साझेदारी बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक मानी जाती थी। जरीन ने अपने पति के साथ जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया था।

संजय खान की बात करें तो उन्होंने साल 1988 में अपनी आखिरी फिल्म आकर्षण में काम किया था। इसके बाद से उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई। वहीं टीवी की बात करें तो साल 2003 में उन्होंने 1857 क्रांति नाम से एक सीरियल डायरेक्ट किया था। वे एक प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर भी रहे हैं। फिलहाल वे 84 साल के हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…