राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के बेहद करीबी का हुआ निधन
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के पिता का दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद राजपाल को अपनी वर्क ट्रिप से वापस लौटना पड़ा था। राजपाल…
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के पिता का दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद राजपाल को अपनी वर्क ट्रिप से वापस लौटना पड़ा था। राजपाल यादव काम के सिलसिले में थाईलैंड गए हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल के पिता का इलाज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में चल रहा था। यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
पिता के निधन के बाद एक्टर की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई है। इस इमोशनल पोस्ट में राजपाल यादव को पिता संग देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरे पिता मेरी जिंदगी में मुझे प्रोत्साहित करने वाले सबसे बड़े इंसान थे। अगर आपने मुझपर भरोसा नहीं किया होता तो मैं आज वो नहीं होता, जो हूं। मेरे पिता होने के लिए शुक्रिया। मैं आपसे प्यार करता हूं।' राजपाल यादव के पिता के निधन की खबर से उनके फैंस भी परेशान और दुखी हैं। एक्टर को तमाम यूजर्स की तरफ से संवेदनाएं मिल रही हैं।
My father has been the biggest driving force in my life. If it wasn't for your belief in me, I would not be where I am today. Thank you for being my father, I love you ❤ pic.twitter.com/CFesDPMvn5
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) June 17, 2018
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। एक्टर को धमकी भरे ई-मेल आए थे। बताया गया था कि ये धमकी उन्हें पाकिस्तान से आई है। एक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत भी की थी। राजपाल ने एक एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने धमकी के बारे में पुलिस के साथ-साथ साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को भी आगाह कर दिया है। उन्होंने कहा था कि इस मामले के बारे में वो ज्यादा बात नहीं कर सकते हैं। मामले की जांच चल रही है।
भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत; मौके पर रेस्क्यू टीम
राजपाल यादव के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'भूल भुलैया 3' और 'चंदू चैंपियन' फिल्म में भी काम किया। फिलहाल राजपाल यादव, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'आंख मिचोली 2' में काम कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
