गैंगरेप मामले में एक्टर आशीष कपूर को बड़ी राहत, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत
टीवी एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे में कथित बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे पुलिस पूछताछ के बाद…
टीवी एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे में कथित बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे पुलिस पूछताछ के बाद से न्यायिक हिरासत में थे। एडिशनल सेशन जज भूपिंदर सिंह ने 10 सितंबर को आशीष कपूर को 1 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड पर जमानत दे दी। जमानत देते हुए ASJ भूपिंदर सिंह ने वकील की दलीलों, CCTV फुटेज और रिकॉर्ड्स के आधार पर ये विचार किया कि जांच के लिए आरोपी की हिरासत की जरूरत नहीं है।
कोर्ट ने इस मामले में 10 सितंबर को आदेश देते हुए कहा कि सारे तथ्यों, सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज और अन्य मापदंडों के आधार पर उनका साफ-सुथरा इतिहास पाया गया जिसके बाद कोर्ट ने ये संज्ञान लिया कि आगे की जांच के लिए आरोपी की जरूरत नहीं है और इस तर्ज पर उन्हें जमानत दे दी गई। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल के लिए 5 दिनों की रिमांड मांगी गई थी जिसमें से 4 दिन की अनुमति मिल भी गई थी। इसके अलावा पुलिस ने भी इस मामले के सारे संबंधित साक्ष्य 3 दिनों के अंदर ही पेश कर दिए थे। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि जिस आधार पर पुलिस रिमांड की बात कही गई थी वो आरोपी की समाज में स्थिति देखते हुए उचित नहीं था और ऐसी कोई वजह नहीं थी कि आरोपी पुलिस का सहयोग ना करता।
टीवी एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को एक कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है जो एक पार्टी में शामिल हुई थी जहां आरोपी भी मौजूद था। आशीष कपूर को 2 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता को आशीष के पड़ोस में आयोजित एक पार्टी में आमंत्रित किया गया था।
उसने कहा कि वह आशीष (Ashish Kapoor) और उसके दोस्तों से पहली बार यहीं मिली थी। आरोप है कि उसे किसी पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर पिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे शौचालय में घसीटा गया और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर 11 अगस्त 2025 को बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, चोट पहुंचाने आदि से संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
